headertechf

Latest

पैंट और पतलून में क्रीज़ क्यों बनायीं जाती हैं

pants for men, history of pants,
दोस्तों, पैंट और पतलून में क्रीज़ क्यों बनायीं जाती हैं आप नहीं जानते होंगे। हमेशा से ही हम बड़े लोगों को पेंट पहनते हुए देखकर सोचते थे की ये इसमें डिज़ाइन बना हुआ, और उसको धोकर वैसे ही प्रेस कर दिया जाता है। लेकिन वो क्रीज़ महज डिसीजन नहीं है बल्कि उसका एक कारण है जो हम आपको आज बताएँगे।
आजकल सभी लोगो के कपड़े में क्रीज होते हैं। ये उनके स्टेटस का हिस्सा होता है। चाहे स्कूल जाना हो, चाहे कॉलेज जाना हो या ऑफिस जाना हो हम बिना क्रीज के कपड़े पहनना पसंद नही करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ये क्रेजेस हमारे दैनिक जीवन का इतना बड़ा हिस्सा कैसे बन गया है। दरअसल क्रिजेस की शुरुआत 19वीं सदी के अंत मे शुरू हुआ। जब यूरोपियन देशों से कपड़े दूसरे देशों में भेजा जाता था तब लोगो की कोशिश होती थी कि ज्यादा से ज्यादा कपड़े दूसरे मुल्कों में भेजा जाए। तो उन कपड़ो को मोड़कर जहाज के जरिये काफी बड़े तादाद में भेजा जाता था। जहाज से एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में काफी वक़्त लगता था। चुकी जहाज में बहुत ज्यादा कपड़े होते थे और उनका वजन भी काफी ज्यादा होता था। जिससे कपड़े में क्रीज आ जाती थी। जिनको वापस हटाना नामुमकिन था और लोगो को उनको चुनने के अलावा कोई और उपाय नही होता था और इसी वजह से ट्रॉजर्स में क्रीज फैशन का एक हिस्सा बन गया जो आजतक कायम है।
दोस्तों उम्मीद करती हूँ की आपको मेरी जानकारी पसंद आयी होगी, और आपको पता चल गया होगा कि पेंट में बानी ये धारियां कोई डिज़ाइन नहीं बल्कि एक पुरानी परंपरा है जिसे लोग आज भी निभा रहे हैं।
वैसे आजकल फॉर्मल पैन्ट्स और जीन्स का जमाना है तो ऐसी पतलून शायद अब कोई पहने हुए ना दिखे।  पर कोई बात नहीं जानकारी कभी बेकार नहीं जाती। 

No comments